तुम्हे ज़रुरी था बताना के मैं हार गया तुमने मुझसे दो पल भी कुछ सीखा हो तो मिटा दो हर उस सीख को अगर मिटा पाओ मैं नही चाहता के तुम हार जाओ कुछ नही रखा खाली रास्तों में वहीं जाना जहां सब जाते हैं पागलपन कुछ नही एक बहाना है कुछ लोगों को छोटा दिखाना है अब कोई शहर छोटा शहर न रहा अब तुम्हे पहचानने वालें कोई और ही हैं तुम्हारे घर की खिडकियों से कुछ भी दिखे नज़रिया बनाने वाले कोई और ही हैं किसी भी गलत बात के खिलाफ न होना गलत और कुछ भी नही एक नज़रिया है मिटा दो हर उस नजरिए को अगर मिटा पाओ मैं नही चाहता के तुम हार जाओ